मछलीशहर: थाना मुंगराबादशाहपुर और स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में दो पशुचोर घायल होकर गिरफ्तार
मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, चोरी की तीन भैंस, पिकअप वाहन, मोबाइल और नकदी बरामद की है।