मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर निवासी दो युवकों की सड़क हादसे में हुई मौत
मुंगराबादशाहपुर से मऊआइमा प्रयागराज शादी में जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई।यह हादसा प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक जलकर राख हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।