मछलीशहर: मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में एक दलित किशोरी का शव तालाब में उतराया मिला
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में एक दलित किशोरी का शव तालाब में उतराया मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किशोरी दो दिन से गायब थी। जिसकी पुलिस ने गुमशुदा का मुकदमा दर्जकर तलाश कर रही थी।