दातागंज: आलापुर क्षेत्र के ककराला में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया
आलापुर थाना क्षेत्र के ककराला में पुलिस ने होली कर लोकसभा चुनावों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आज पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया है। बैठक के बाद नगर में पैदल मार्च करते हुए नगर वासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। ककराला नगर की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।