दातागंज: संचारी रोगों को लेकर उपजिलाधिकारी दातागंज ने चारो ब्लॉक से कई विभागों के साथ की बैठक,
दातागंज उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग निवारण को लेकर बैठक की है। बैठक में दातागंज तहसील क्षेत्र के चारों ब्लाको से सीएससी के चिकित्सा प्रभारी,पशुपालन विभाग,पंचायती राज विभाग,बालविकास विभाग,एवं कृषि विभाग के साथ बैठक कर संचारी रोगों से निपटने के लिए निर्देशित किया है।