दातागंज: चुड़िया गांव में बंदरों के हमले से बचकर भागी युवती छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई
शुक्रवार को बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के चुड़िया गांव की रहने वाली 20 वर्षीय खुशी पुत्री अर्जुन अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने को डालने गई थी। तभी बंदरों के झुंड ने खुशी पर अचानक हमला बोल दिया। तो खुशी बंदरों से बचने के लिए छत पर भागी और अचानक छत से गिर गई। जिससे खुशी बुरी तरह घायल हो गई। उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया।