दातागंज: बदायूं दातागंज रोड पर मूसाझाग के पास तेज रफ्तार बाइक बैलगाड़ी से टकराई एक व्यक्ति घायल,
मूसझाग थाना क्षेत्र के बदायूं-दातागंज रोड पर तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक मूसाझाग बाजार के पास बैलगाड़ी से टकरा जाने से बाइक चालक घायल हो गया जिसको एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जाता है, कि बाइक चालक तेज रफ्तार से बदायूं की तरफ से आ रहा था। जो अनंत्रित होकर के बैलगाड़ी से टकरा गया।