आज़मगढ़: कारिसात निवासी युवक को दुकान पर काम करते समय सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बा में 19 जुलाई को रात में करीब 9 बजे ट्रैक्टर मरम्मत की दुकान में काम करते समय सांप ने 22 वर्षीय युवक दीपक को पैर में काट लिया। पहले तो लोग गंभीरता को समझ नहीं पाए और नीम की पत्ती खिलाए। लेकिन जब हालत बिगड़ने लगी तब उसको आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जिसमें इलाज के दौरान मौत हो गई।