आज़मगढ़: देवईत में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, एक अन्य जख्मी, शव का हुआ पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के मेंहनगर थाना के मुस्तफाबाद निवासी 35 वर्षीय सूर्यनारायण यादव पुत्र निरपत यादव अपने गांव के ही 20 वर्षीय छोटू के साथ बाइक से करीब एक किलोमीटर दूर देवईत में गया था। इसी दौरान शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार सूर्यनारायण यादव की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि छोटू की हालत गंभीर है। उसको आजमगढ़ मुख्यालय पर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।