आज़मगढ़: रामपुर में निर्माणाधीन घर पर लगी पाईट के टूटने से नीचे गिर कर मजदूर की मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के जहानागंज थाना के रामपुर गांव में संतोष शिल्पकार के घर पर निर्माणाधीन मकान में पाइट पर काम कर रहा अधेड़ मजदूर पाईट टूटने से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर ही मौत हो गई थी। साथी मजदूर कोल्हुखोर जहानागंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर बनवारीचक निवासी राजनाथ(57) की मौत हुई है।