आज़मगढ़: बवाली चौराहा के समीप बंधे से नीचे युवक को मारी गोली, मंडलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती, पुलिस ने नाली के विवाद की कही बात
आजमगढ़ थाना कोतवाली के बवाली चौराहा के समीप शुक्रवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे बंधे से नीचे ले जाकर युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। घायल मौके पर ही गिर गया और शोर मचाने लगा। वहीं आरोपी गोली मारने के बाद भाग निकले। घायल को आनन फानन में मंडलीय जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया जहां पर हथेली में गोली लगना बताया।