आज़मगढ़: उमरीश्री ओवरब्रिज के पास मोबाइल टावर से अजना उपकरण चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय 13 चोर गिरफ्तार, 12 लाख के 10 अजना बरामद
आजमगढ़ में विभिन्न मोबाइल टावर से अजना उपकरण चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय 13 चोरों के गिरोह को गंभीरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से 10 अजना उपकरण, 3 कार, मोबाइल व नगदी बरामद हुआ। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में वार्ता कर एसपी हेमराज मीणा ने बताया मोबाइल टावर में अजना महत्वपूर्ण उपकरण होता है। जिले में पिछले काफी दिनों से अजना की चोरी हो रही थी।