अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा पुलिस लाइन सभागार में महिला संबंधी अपराधों एवं गुमशुदा/अपह्रता से संबंधित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई तथा गुमशुदा/अपहृता की शीघ्र बरामदगी कर विवेचक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रकरणों का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि विवेचना कार्य की प्रगति का नियमित पर्यवेक्षण किया जाए, ताकि विभागीय स्तर पर निस्तारण की गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखी जा सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कायमगंज व विवेचकगण आदि मौजूद रहे।#Fatehgarhpolice