बैतूल नगर: सिवनपाट में छोटे भाई का खौफनाक कदम, बड़े भाई के साथ मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्तों को शर्मसार करते हुए छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना ग्राम सिवानपाठ की है, जहां गुरुवार देर रात घर में ही दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने गुस्से में आकर बड़े भाई पर हमला कर दिया