बोचहां: पुलिस पर हमला करने के मामले में चार साल से फरार आरोपी को सकरा पुलिस ने गन्नीपुर बेझा गांव से गिरफ्तार कर भेजा जेल
सकरा थाना क्षेत्र के गन्नीपुर बेझा गांव में सकरा पुलिस ने चार साल से फरार पुलिस पर हमले के नामजद आरोपित गणेश कुमार को गिरफ्तार किया था। जहा पुलिस ने गुरूवार को पकड़े गया आरोपी को जेल भेज दिया। वही मामले में सकरा एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 4 साल फरार नामजद आरोपी को जेल भेज दिया गया हैं।उसके खिलाफ वर्ष 2018 में पुलिस पर हमले मामले में केस दर्ज था।