शिवहर: पुरनहिया थाना पर डीएम और एसपी की अध्यक्षता में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया
सीएम नीतीश कुमार के प्रस्तावित यात्रा को लेकर जिला प्रशासन एक्टिव मोड में नजर आ रही है. डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, एसपी शैलेश कुमार सिन्हा समेत पूरा जिला प्रशासन पुरनहिया थाना पर सोमवार दोपहर 02 बजे प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया है. जिसमें 200 लोगों की समस्या को सुनकर तुरंत समाधान किया गया है.गांव-गांव से लोग अपनी समस्या को लेकर थाना पर पहुँचे थे।