घोरावल: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पागल सियार के हमले में 13 लोग हुए घायल
सभी को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां सभी का उपचार किया गया। वहीं एक गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को डाक्टर द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को अर्धरात्रि के बाद अधिकांश लोग घर के बाहर सोए हुए और थे। इसी दौरान कहीं से एक पागल सियार गांव में घुस आया और सोए हुए लोगों के ऊपर हमला करने लगा।