घोरावल: घोरावल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस क्या हुआ आयोजन समाधान दिवस में पानी की समस्या का मुद्दा छाया रहा।
तहसील अधिवक्ता समिति ने पेयजल राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न समस्याओं को लेकर अध्यक्षता कर रहे एडीएम सहदेव मिश्रा को ज्ञापन दिया।शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समिति के अध्यक्ष आदिनाथ मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विभिन्न बिंदुओं पर अपर जिलाधिकारी के समक्ष विस्तार पूर्वक बात रखी।बताया कि तहसील प्रांगण में पेयजल की समस्या बनी हुई है।