घोरावल: चोपन अंतर्गत धनबाद रेल मंडल में चेकिंग के दौरान 1534 यात्रियों से 7 लाख 77 हजार 620 रूपए वसूला गया जुर्माना
धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में रविवार को धनबाद- चन्द्रपुरा- कोडरमा खण्ड में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में टिकट चेकिंग एवं मंडल के विभिन्न खण्डों में विशेष टिकट चेकिंग के साथ-साथ धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग की गई | तथा यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया।