भभुआ: दुर्गावती स्टेशन के पास ट्रेन से कटने से एक व्यक्ति की हुई मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jul 8, 2025 दुर्गावती स्टेशन से पूरब ट्रेन के कटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की सुबह 7 बजे की बताई गई है। जो दुर्गावती थाना क्षेत्र के करणपुरा गांव निवासी ब्रिज बिहारी राम के 34 वर्षीय पुत्र श्री राम बताया जाता है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई मोती राम ने बताया कि सुबह में रेलवे ट्रैक पर गए हुए थे। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।