पयागपुर: भूपगंज बाजार में करंट लगने से चार बंदर और एक गाय की हुई मौत
पयागपुर के भूपगंज बाजार के वार्ड नंबर 12 में बिजली के करंट की चपेट में आने से चार बंदरों और एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और इलाके में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक बिजली लाइन के पास बंदर घूम रहे थे। वे तार के संपर्क में आए और करंट लगने से चार बंदरों की मौके पर ही मौत हो गई। पास में एक गाय की भी मौत हो गई।