रोशनी, उमंग और खुशियों के इस महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ!
माँ लक्ष्मी जी, माँ सरस्वती जी और भगवान गणेश जी की असीम कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का प्रकाश सदैव जगमगाता रहे।
दीपावली का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के लिए नई उम्मीदें और अपार सफलता लेकर आए। राजस्थान पुलिस आपके सुरक्षित, आनंदमय और मंगलमय उत्सव की कामना करती है। आइए, इस त्योहार को पूरी जिम्मेदारी, आपसी सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाएं।
आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। दीपावली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए राजस्थान पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें।