कानपुर देहात ब्रेकिंग
अमन भदौरिया की मौत के बाद हंगामा करने वालों पर FIR, 208 के खिलाफ मुकदमा
गजनेर थाना क्षेत्र के रायपुर मुख्य मार्ग पर अमन भदौरिया की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर करीब 16 घंटे तक जाम और प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
SI प्रदीप कुमार की तहरीर पर 33 नामजद समेत कुल 208 महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों पर टेंट लगाकर सड़क बंद करने, यातायात बाधित करने, राहगीरों और एंबुलेंस की आवाजाही रोकने तथा पुलिस-प्रशासन के सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप हैं।
इसके अलावा सोशल मीडिया और यूट्यूब पर हत्या की खबर प्रसारित करने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अब फोटो-वीडियो समेत डिजिटल साक्ष्य जुटाकर नामजद और अज्ञात लोगों की भूमिका की जांच में जुटी है।
📍 स्थान: रायपुर मुख्य मार्ग, थाना गजनेर, कानपुर देहात.
.
.
#KanpurDehat #KanpurDehatNews #BreakingNews #AmanBhadauria