कानपुर में बैंकिंग फर्जीवाड़े का आरोप!
न लोन लिया, न रकम मिली… फिर भी युवक पर ₹80 लाख का कर्ज!
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक की शाखा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। शिवम नाम के युवक ने आरोप लगाया है कि उसके नाम पर कथित तौर पर फर्जी तरीके से लाखों रुपये का लोन किया गया।
शिकायत में पहले करीब ₹50 लाख के कथित लोन की बात सामने आई थी, लेकिन जांच शुरू होने के बाद यह मामला कथित तौर पर ₹80 लाख तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
मामला पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के संज्ञान में पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने जांच कर आवश्यक कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
अब पुलिस बैंक रिकॉर्ड, लोन फाइल, दस्तावेजों और लोन स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया की जांच कर रही है। बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
⚠️ फिलहाल सभी आरोप जांच के अधीन हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
📍 कल्याणपुर, कानपुर
..
#Kanpur #KanpurNews #KanpurBreakingNews #Kalyanpur #Indian