बिछिया: अंजनियां से 15 किमी दूर टिकरवारा में 20 साल बाद लौटा सतीश पटेल ;2006 में घर से निकले थे, दतिया में मिले!
भीड़ के बीच कुर्सी पर नीली शर्ट पहने बैठे नजर आ रहे ये व्यक्ति हैं 60 वर्षीय सतीश पटेल,जो करीब 20 साल बाद अपने परिवार के बीच वापस लौटे हैं। दरअसल,पूरा मामला विधानसभा बिछिया अंतर्गत अंजनियां से करीब15 किमी दूर ग्राम टिकरवारा का है। सतीश का घर से संपर्क टूट गया था l वे दतिया में मिले lआज 30 सितंबर बुधवार सुबह 8:30 बजे सतीश की धर्मपत्नी ऊषा नें इसकी जानकारी दीl