चौमूं: चौमूं में दिनदहाड़े ज्वेलरी व्यापारी से 2 लाख की ठगी, नकली सोने का आभूषण देकर बदमाश फरार, पुलिस CCTV खंगाल रही
Chomu, Jaipur | Jul 9, 2026 चौमूं थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी व्यापारी से करीब 2 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश नकली सोने का आभूषण देकर व्यापारी से नकद रुपए लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हाड़ोता स्टैंड निवासी फूलचंद कुमार पुत्र हनुमान सहाय कुमार ने चौमूं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।