मेघाहातुबुरु स्थित सेल के मेंटेनेंस सिविल ऑफिस में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने ऑफिस परिसर के तीन स्टोर रूम का ताला तोड़कर लगभग 30 हजार रुपये मूल्य की वेल्डिंग मशीन, कटर/ग्राइंडिंग मशीन, दो एक्सटेंशन बोर्ड (कॉपर केबल सहित), चार पुराने पंखे तथा अन्य सामान की चोरी कर ली।