अर्की: मुख्यमंत्री का एक दिवसीय अर्की विधानसभा का दौरा रहा निराशाजनक- पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा
Arki, Solan | Mar 11, 2024 अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने आज कहा कि पिछले कल मुख्यमंत्री द्वारा दाड़लाघाट में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए गए। यह वह योजनाएं थी जिन्हें केंद्र सरकार या पूर्व भाजपा सरकार की ओर से शुरू किया गया था या इन्हें पैसा दिया गया था । शर्मा ने कहा कि अर्की के लोगों को मुख्यमंत्री से पोलटेक कॉलेज व नर्सिंग कॉलेज खोलने की उम्मीदें थी ।