अर्की: चम्यावल में आज से शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता, उप प्रधान सीडी पंवर ने किया शुभारंभ
Arki, Solan | Mar 10, 2024 ग्राम पंचायत चम्यावल के गांव चम्यावल में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । शुभारम्भ अवसर पर स्थानीय पंचायत के उप प्रधान सीडी पंवर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की । उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिता के होने से खिलाड़ियों को खेल के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है । इस मौके पर उन्होंने आयोजकों को ₹5100 दिए ।