शाजापुर: BKSN कॉलेज की NSS इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा जागरूकता रैली एवं श्रमदान के मेगा इवेंट का आयोजन, दिया स्वच्छता का संदेश
PMकॉलेज ऑफ एक्सीलेंस BKSNगवर्नमेंट कॉलेज शाजापुर की NSSइकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाडे के अंतर्गत स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों के मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ,NSS,NCCव महाविद्यालय के विद्यार्थी बडी संख्या में शामिल हुए।इस दौरान सभी ने सड़को पर से पाउच, पालिथिन एवं एकल प्लास्टिक कचरे का एकत्रीकरण भी किया।