शाजापुर: सड़क हादसों व बीमारियों में मृत गौ वंश की आत्मशांति के लिए गौ रक्षकों ने कांजी हाउस पर किया श्राद्ध, नदी पर किया तर्पण
इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है और हर कोई अपने पितरों की तृप्ति और आत्मशांति के लिए विधि-विधान से उनके लिए तर्पण कर रहे हैं। नगर के गौरक्षकों ने भी कांजी हाउस पर सड़क हादसों में, लंपी वायरस से मृत गौ माताओं और नंदियों की आत्मशांति के लिए श्राद्ध कर्म और उनका तर्पण किया।