शाजापुर: कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक, कलेक्टर ने की अध्यक्षता
शाजापुर,आगामी माह में आने वाले प्रमुख त्यौहार जैसे- नवरात्री, दशहरा, दीपावली एवं अन्य समस्त त्यौहार/जयंती आदि पर्व शांति एवं सौहार्द्रपूर्वक मनाये जाने के लिए सोमवार को शाम 4:बजे कलेक्टर ऋजु बाफना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी गरबा स्थल एवं मूर्ति पाण्डाल में सीसीटी कैमरे लगाए।