हरिद्वार: दिल्ली NH पर ज्वालापुर में हरिलोक तिराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू, मार्ग किया गया डायवर्ट
दिल्ली NH पर ज्वालापुर में हरिलोक तिराहे पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में रविवार से NH पर डाइवर्जन लागू कर दिया गया है। जटवाड़ा पुल से यहां आने वाले वाहन कृषि मंडी सर्विस लेन से आयेंगे जबकि जटवाड़ा पुल जाने वाले वाहन मुख्य मार्ग से जाएंगे। पुल का निर्माण पूरा होने तक ये व्यवस्था लागू रहेगी। जाम ना लगे, इसके लिए पुलिसकर्मियों भी तैनात होंगे।