कोईलवर: कोईलवर प्रखंड सभागार में जनता दरबार में भूमि विवादों की हुई सुनवाई
कोईलवर प्रखंड सभागार में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। वरीय राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर आवश्यक निर्देश दिए, जबकि अंचल कार्यालय से राकेश कुमार ने सहयोग किया। गीधा व चाँदी थाना के पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुनवाई शांतिपूर्ण रही जनता दरबार दोपहर 3:30 बजे तक चला।