जमुई: खरडीह में दो दिनों से गायब छात्रा का तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Mar 15, 2024 खरडीह में बुधवार की रात से गायब छात्रा का शव शुक्रवार की शाम उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरडीह स्थित तालाब से बरामद किया गया। मृतक छात्रा की पहचान खरडीह निवासी किशोरी महतो की पुत्री डोली कुमारी उर्फ प्रिया भारती के रूप में हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।