जमुई: जामा मस्जिद सहित जमुई के विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई रमजान के पहले जुमा की नमाज, मांगी गई दुआएं
Jamui, Jamui | Mar 15, 2024 शुक्रवार को रमजान महीना के पहले जुमा की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में रोजेदारों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। अकीदत के साथ शांतिपूर्वक तरीके से नमाज अदा की गई। रमजान उल मुबारक के महीने का पहला जुमा होने की वजह से जामा मस्जिद, मिर्चा मस्जिद सहित जमुई के विभिन्न मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए लोगों की भीड़ समय के पहले से ही लगी रही।