जमुई: एसपी कार्यालय में जमीन विवाद के निपटारे को लेकर लगाया गया जनता दरबार
Jamui, Jamui | Mar 15, 2024 समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में शुक्रवार को जमीन विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें सिकंदरा, खैरा, बरहट सहित विभिन्न थाना क्षेत्र से आठ फरियादी पहुंचे थे। सभी फरियादियों की फरियाद सुनने के बाद एसपी शौर्य सुमन ने उसे जल्द निपटने का भरोसा दिलाया है।