जमुई: नाजारी से अपहृत युवती का 23 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पिता ने एसपी को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Mar 15, 2024 चकाई थाना क्षेत्र के नजारी गांव से 23 दिन पहले एक युवती का अपहरण कर लिया गया था। जिसको लेकर अपहृत युवती के पिता के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 23 दिन बाद भी युवती का सुराग नहीं लगा पाई है। जिसको लेकर कैलाश महतो को आशंका है कि उसकी बेटी की कही हत्या तो नहीं कर दी गई। एसपी को आवेदन देकर गुहार लगाई है।