जमुई: किसान प्रशिक्षण सह सूचना केंद्र में जीविका व समाज कल्याण विभाग की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक का आयोजन
Jamui, Jamui | Mar 15, 2024 जमुई, झाझा एवं चकाई प्रखंड स्थित एससी एसटी आवासीय विद्यालय में संचालित जीविका दीदी की रसोई के सुचारू संचालन हेतु जीविका द्वारा समाज कल्याण विभाग के अधिकारीयों के साथ समीक्षात्मक सह सहयोगात्मक बैठक का आयोजन शुक्रवार किसान प्रशिक्षण सह सूचना केंद्र में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने की।