#खुलेआम_गुंडागर्दी..
भरतपुर। डीग जिले के कामां कस्बे में एक पेट्रोल पंप के पास भुट्टे के पैसे मांगने पर ठेला संचालक और उसके बेटे के साथ कुछ युवकों द्वारा बीच सड़क पर लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि एक हमलावर ने ईंट मारकर पीड़ित ठेला संचालक का सिर फोड़ दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन शुरुआत में कोई बीच-बचाव करने नहीं आया। इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पीड़ित की लिखित शिकायत पर कामां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।