#5_आरोपियों_को_गिरफ्तार_किया..
भरतपुर। वैर थाना क्षेत्र के सीता गांव में दो महीने पहले एक लेपर्ड को लाठियों से पीट-पीटकर मार डालने और उसके शव को आग में झोंकने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बनैसिंह पुत्र रामजीलाल उम्र 72 साल, प्यारसिंह पुत्र बनैसिंह उम्र 30 साल, हेमन्त कुमार पुत्र साहबसिंह उम्र 25 साल, मेघसिंह उर्फ मेघल पुत्र गिरधारी उम्र 50 साल व देवीसिंह पुत्र दयाराम उम्र 50 साल जातियान गुर्जर निवासियान सीता थाना वैर को गिरफ्तार कर लिया है। 20 मई को किसान बनेसिंह के घर में घुसे लेपर्ड को ग्रामीणों ने बाहर निकलते ही चादर और तिरपाल से दबोच लिया था। इसके बाद वन विभाग और पुलिस टीम की मौजूदगी के बावजूद उग्र भीड़ ने लाठियां बरसाकर उसकी जान ले ली और शव को आग के हवाले कर दिया, जिसे बाद में वन विभाग की टीम ने जलती आग से बाहर निकाला था। इस बर्बर घटना पर 50 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके तहत पुलिस ने अब 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।