हसनपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुलेट सवार सैलून संचालक की मौत, रहरा में हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
रहरा क्षेत्र में रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय सैलून संचालक आजाद अहमद की मौत हो गई। रहरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बुलेट बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें रहरा सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।