गया टाउन सीडी ब्लॉक: एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, वसूला ₹3,27,500 जुर्माना
गया SSP आशीष भारती के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर गया जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसकी जानकारी गया के SSP ने रविवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया है। SSP ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर बाहर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल वाहनों से ₹3,27,500 रूपया का जुर्माना वसूला गया।