बहराइच: एसपी ने पुलिस उप निरीक्षकों के किए तबादले, पुलिस लाइन में तैनात 9 उप निरीक्षकों को अलग-अलग थानों में मिली नई तैनाती
पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृंदा शुक्ला ने एक बार फिर पुलिस उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए नौ उप निरीक्षकों का तबादला विभिन्न थानों में किया है। मंगलवार को एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात 9 उप निरीक्षकों को पयागपुर, रिसिया, यातायात, रानीपुर, जरवलरोड व रुपईडीहा थानों में नई तैनाती दी है।