बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार मे बाढ़ को लेकर यूपी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने अधिकारियो के साथ की बैठक दिए निर्देश
बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र ढिमरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ बाढ़ से पूर्व की गई तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में ग्रासरूट स्तर पर बेहतर तैयारी की गई है। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आपदा से बचाव के लिए तकनीक का अधिक सहयोग लिया जाए।