बहराइच: इमलिया इलाके में बुजुर्ग को सांप ने डंसा, बुजुर्ग की हालत गंभीर
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलवरिया इलाके के रहने वाले मुन्नालाल घर के पास लगे नल से पानी लेने के लिए गए हुए थे। तभी अचानक उन्हें सांप ने काट लिया। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत स्थित बनी हुई है।