बहराइच: मनिहार तारा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ,इलाज जारी
श्रावस्ती जिले के मनिहार तारा इलाके की रहने वाली महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे परिजन इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।