बहराइच: कोतवाली देहात क्षेत्र के सहारा ग्राउंड के पास बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार महिला गंभीर रूप से हुई घायल
बहराइच के कोतवाली देहात इलाके के टिकोरा मोड़ के पास बाइक सवार नव दम्पत्ति को तेज़ रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया। इस हादसे मे बाइक सवार नव विवाहिता गंभीर रुप से घायल हो गयी जिसके बाद उसे बहराइच अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जबकि उसके पति को भी घटना मे चोटें आयी हैं। अस्पताल मे इलाज जारी हैं।