बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन
प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन से हाजिरी अनिवार्य कर दिया है। इसके विरोध में शिक्षक संघ उतर आया है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सरकार के सचिव ने शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन कर दिया है। ऐसे में शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करवाना अनिवार्य हो गया है। इसको देखते हुए शिक्षकों ने विरोध शुरू कर दिया है।