सामरी कुसमी: नक्सल छाया हटी, लेकिन अंधेरे का साया गहराया
कुसमी सामरी गुरुवार थाना क्षेत्र के चुनचुना और पुनदांग जैसे गांव, जो कभी नक्सल प्रभावित रहे, आज नक्सल भय से तो मुक्त हो चुके हैं, लेकिन अंधेरे की समस्या अब भी बरकरार है। इन गांवों में अब खतरा नक्सलियों से नहीं, बल्कि रात के अंधेरे में जंगली जानवरों और विषैले जीव-जंतुओं से बना रहता है, क्योंकि आज तक यहां बिजली नहीं पहुंच पाई है। जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे हैं